Monday, November 6, 2017

आत्मविश्वास


     "आत्मविश्वास" ही है जो हमें प्रत्येक कार्य को करने का साहस देता है जो हमारे प्रयासों और प्रयत्नों और संकल्प को दृढ़ निश्चय मैं परिवर्तित करता है आत्मविश्वास की वजह से ही हम अपने कार्य को पूरा कर पाते हैं और सफल भी होते हैं। चाहे मूलभूत सुविधाएं हैं लेकिन आत्मविश्वास (नहीं है) के अभाव में हम कोई भी कार्य पूर्ण रूप से नहीं कर पाते और अगर करते भी हैं तो उसमें सफल नहीं हो पाते।
एैसा आत्मविश्वास की कमी के कारण ही होता है।

     अकसर ऐसा क्यों होता है कि कई बार सब कुछ होते हुए भी हम वो नहीं कर पाते जिसको करने के बारे में हमने सोचा होता है। मेरा मतलब है आपके पास पर्याप्त पैसा, समय, योजना, पर्याप्त साधन है और एेसी कोई भी चीज जो उस काम को करने के लिए ज़रूरी है वो सब है लेकिन फिर भी देखने को मिलता है कि आत्मविश्वास की कमी के कारण हम उस कार्य में सफलता हासिल नहीं कर पाते।

     एैसी स्थिति भी होती है कि जब आप आत्मविश्वास से लबरेज (परिपूर्ण) है लेकिन सुविधाओं का अभाव है तब भी आपका आत्मविश्वास ही आपको उस कार्य को करने का साहस देता है और आप लगातार प्रयासरत रहते हैं अंत में आपका दृढ-संकल्प् उस कार्य को सफल बनाने में मदद करता है।

     अगर सबसे महत्वपूर्ण है तो वो है आपका "आत्मविश्वास"(दृढ-संकल्प्)।

                                                     📝
                                               सोमवीर सिंह